फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : निर्माणाधीन आरओबी के पिलर पर गार्डर चढ़ाते समय क्रेन पलटी, मजदूर की मौत, ड्राइवर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन आरओबी के पिलर पर गार्डर चढ़ाते समय रविवार को क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में क्रेन के बूम के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। दोनों को सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। क्रेन का ड्राइवर खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृतक की पहचान मौलीजागरां निवासी सतपाल के रूप में हुई है। क्रेन चालक जीरकपुर निवासी रामराज है। रामराज के दाहिने पैर और हाथ में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-19 के रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के बनाए पिलरों पर गार्डर चढ़ाने का काम चल रहा था। इस दौरान वहां काफी संख्या में मजदूर और अन्य लोग भी मौजूद थे। करीब 4.45 बजे क्रेन ने गार्डर का लोड उठा रखा था। जैसे ही क्रेन थोड़ी आगे बढ़ी अनियंत्रित होकर एक तरफ पलट गई। क्रेन के पलटते ही गार्डर भी भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इस दौरान वहीं खड़ा मजदूर सतपाल क्रेन के बूम के नीचे दब गया। अचानक हुए हादसे में मजदूरों में हड़कंप मच गया। अपने साथी को दबा देखकर अन्य मजदूर मदद को आए। क्रेन और सभी लोगों की सहायता से मजदूर को बाहर निकाला गया। दोनों को सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फुटपाथ समतल किए बिना उठाया हैवी गार्डर
सेक्टर-19 के रेलवे फाटक पर गार्डर पिलर पर चढ़ाते समय फुटपाथ को समतल नहीं किया गया था। इस लापरवाही के कारण एक मजदूर को जान गंवानी पड़ी। दरअसल रविवार को पिलर के ऊपर स्टील का गार्डर डालने का काम चल रहा था। इस दौरान मेन क्रेन के पास 18 से 20 टन के गार्डर को उठाकर लाया जा रहा था। जैैसे ही क्रेन गार्डर को लेकर आगे बढ़ी उसका अगला हिस्सा वजन ज्यादा होने की वजह से ऊपर उठ गया। आगे फुटपाथ होने की वजह से क्रेन का टायर जैसे ही फुटपाथ पर मैनहोल के ढक्कन पर चढ़ा, क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

यह रही लापरवाही
- जिस क्रेन से स्टील के गार्डर को उठाया जा रहा था, वह क्रेन हल्की थी।
- सेक्टर-19 रेलवे फाटक के फुटपाथ को सही तरीके से समतल नहीं किया गया था।
- फुटपाथ पर उठे मैनहोल के ढक्कन को बराबर नहीं किया गया था।
- 20 से 25 टन वजनी गार्डर उठाते समय क्रेन के आसपास से मजदूूरों को हटाया नहीं गया।
क्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत और ड्राइवर के घायल होने की सूचना मिली है, लेकिन अब तक हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-20 पंचकूला।
यह मामला न तो मेरे संज्ञान में हैै, न ही इस संबंध में जीआरपी को कोई सूचना मिली है। अगर कोई शिकायत आती है, तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। - राजकुमार, एसएचओ जीआरपी चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें