संवाद न्यूज एजेंसी रायपुररानी। आशा वर्करों ने सोमवार को मांगों के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना दिया और सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर संजीव गोयल को स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता आशा वर्करों की जिला प्रधान सुमन ने किया। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों पर अनावश्यक कार्यों का दबाव बनाया जाता है, इसलिए वह परेशान हैं। उन्होंने कहा कि 12 जून को हरियाणा के सभी सीएचसी पर आशा वर्करों ने धरना दिया है।
मेडिकल ऑफिसर के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री और मिशन डायरेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि पांच सालों में हमारी कोई भी मांग सरकार द्वारा नहीं मानी गई है। स्वास्थ्य मंत्री से जब भी समय लेकर बात करने की कोशिश की गई, तभी समय देकर भी नहीं मिलते हैं। इसलिए पूरे हरियाणा की आशा वर्करों ने फैसला लिया है कि 12 जून को सभी सीएचसी सेंटर और 10 जुलाई को सीएमओ द्वारा सरकार तक बात पहुंचाई जाएगी। इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गईं तो 8 से लेकर 10 अगस्त तक सभी आशा वर्कर तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगी। आशा वर्कर्स ने कहा कि उनका न्यूनतम मानदेय 26 हजार किया जाए।