एक नवंबर से विंटर शेड्यूल में पांच नई फ्लाइटें जुड़ने वाली हैं। इनमें पटना, जम्मू, पुणे की नई फ्लाइटें शामिल हैं लेकिन अभी जम्मू की फ्लाइट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। वहीं विंटर शेड्यूल में दिल्ली, गोवा और मुंबई के लिए फ्लाइटों की संख्या में इजाफा होगा।
यह जानकारी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अभी एयर इंडिया ने फ्लाइटों का शेड्यूल जारी नहीं किया है। नवंबर से ट्राइसिटी के लोग रात को चंडीगढ़ से मुंबई और मुंबई से चंडीगढ़ का सफर कर सकेंगे। इंडिगो की फ्लाइट 1 नवंबर से रात 10.45 चंडीगढ़ से उड़कर रात 1.15 पर मुंबई पहुंचेगी।
उधर से इंडिगो की दूसरी फ्लाइट रात 10.15 बजे मुंबई से चलकर रात 12.35 बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। करीब 35 फ्लाइटें चंडीगढ़ से ऑपरेट हो रही हैं, जिनका 1 नवंबर से फ्लाइट शेड्यूल बदल जाएगा। इनमें पटना के लिए 31 अक्तूबर से इंडिगो की फ्लाइट शाम 7.35 बजे उड़ान भरकर रात 9.40 पर पटना पहुंचेगी।
वापसी में रात 10.20 पर फ्लाइट पटना से चंडीगढ़ के लिए उड़ेगी। रात 11.55 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके अलावा दिल्ली और अहमदाबाद के लिए अतिरिक्त फ्लाइट बढ़ेेंगी। इसमें दो नवंबर को गो एयर की फ्लाइट दिल्ली से 10.35 पर उड़ेगी और 11.35 बजे फ्लाइट चंडीगढ़ पहुंचेगी। यहां से फ्लाइट दिन में 12 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट अहमदाबाद से शाम 4.20 पर चंडीगढ़ आएगी और 16.50 पर यहां से दिल्ली के लिए उड़ेगी।
चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों का दिन का विंटर शेड्यूल
गो एयर का मुंबई के लिए 11.55 बजे, इंडिगो की मुंबई के लिए 12.25 बजे, अहमदाबाद के लिए 12 बजे, गोवा के लिए 2.30 बजे, पुणे 3.03 मिनट पर, विस्तारा की 3.10 बजे बंगलुरु, न्यू दिल्ली 3.25, गो एयर की अहमदाबाद के लिए 15.35 बजे, न्यू दिल्ली के लिए 3.45 बजे, इंडिगो की श्री नगर के लिए शाम 4 बजे, मुंबई के लिए 11.55 और अहमदाबाद के लिए 12 बजे, मुंबई के लिए 12.25 बजे, न्यू दिल्ली के लिए 1.05 बजे, गोवा के लिए 2.30 बजे, पुणे के लिए 3.05 बजे है।
वहीं विस्तार की फ्लाइट न्यू दिल्ली के लिए 3.25 पर, गो एयर की फ्लाइट 3.35 बजे अहमदाबाद, इंडिगो की न्यू दिल्ली के लिए 3.45 और श्रीनगर के लिए 4 बजकर 5 मिनट पर फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके अलावा इंडिगो की फ्लाइट मुंबई के लिए 4.20 और दिल्ली के लिए 6.30 बजे, गो एयर की दिल्ली के लिए 4.50 और श्री नगर के लिए 5.20 बजे, विस्तारा की शाम 6.50 पर न्यू दिल्ली और मुंबई के लिए 7 बजकर 5 मिनट पर। इंडिगो की शाम 5.45 बंगलूरु और कोलकाता के लिए 7.50 फ्लाइट उड़ान भरेगी।