फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी : पुस्तक प्रदर्शनी वाहन बन रहा पर्यावरण जागरूकता का माध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एचवीपीएनएल और एचपीजीसीएल के 23वें स्थापना दिवस पर अखिल हरियाणा पुस्तक परिक्रमा के लिए वाहन उपलब्ध करवाया गया है। हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित आजादी के रंग, प्रकृति के संग नारे के साथ पुस्तक प्रदर्शनी वाहन पंचकूला के रेड बिशप, शक्ति भवन, ऊर्जा भवन, पुलिस मुख्यालय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण मुख्यालय में जा चुकी है।
विज्ञापन

एचवीपीएनएल के प्रबंध निदेशक टीएल सत्यप्रकाश ने कहा कि साइबर युग में भी पुस्तक की महत्ता खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा की दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र में भी किताबें जनजागरण का सशक्त माध्यम हैं। एचपीजीसीएल के प्रबंध निदेशक मोहम्मद शाइन ने कहा कि प्रदर्शनी वाहन में पर्यावरण की नैतिकता खरी है। तालाब जैसे शीर्षक की किताबें नई पीढ़ी को प्रकृति ज्ञान से जोड़ने का माध्यम बनेगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बाला जोशी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में यह यात्रा बिन पानी सब सून नारे को सार्थक करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें