फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील : शस्त्र लाइसेंस के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, पुलिस उपायुक्त ने दी जानकारी, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पंचकूला में किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से पायलट प्रोजेक्ट शस्त्र लाइसेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया की घोषणा की गई थी। वर्तमान सरकार लोगों को उनके घर-द्वार पर विभिन्न योजनाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से मुहैया करा रही है। इसी कड़ी में शस्त्र लाइसेंस की नई योजना को भी शामिल किया गया है। इसके तहत ऑनलाइन शस्त्र लाइसेंस का आवेदन घर बैठे ही लोग कर पाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि शस्त्र लाइसेंस से संबंधित सभी सेवाओं के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही लिया जाएगा। शस्त्र लाइसेंस की सभी सेवाओं का ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत एक ऑनलाइन फाइल नंबर आएगा, जिस फाइल नंबर पर शस्त्र लाइसेंस शाखा पुलिस उपायुक्त कार्यालय पंचकूला को सूचित करना अनिवार्य होगा। शस्त्र लाइसेंस की सभी सेवाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया को सुचारु रुप से किया जा सकेगा और इस ऑनलाइन प्रारंभिक प्रक्रिया के अनुभव के आधार पर इस प्रक्रिया का अन्य जिलों में विस्तार किया जाएगा। शस्त्र लाइसेंस की सभी सेवाओं का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पंचकूला में शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें