फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल की राशि लूटने के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बिजली का बिल जमा करवाने जा रहे व्यक्ति के साथ हुई लूट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान निर्मल सिंह निवासी गांव जटवाड़ा, बरवाला के रूप में हुई है। अदालत ने आरोपी को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 27 जनवरी को हुई लूट की राशि रिमांड के दौरान पुलिस की ओर से रिकवर की जाएगी। साथ ही लूट में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस पता करने की कोशिश करेगी। बता दें कि पुलिस इस मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सतनाम सिंह ने बताया था कि वह बिजली निगम में कार्यरत है और बिजली बिल की राशि इकट्ठा करके जमा करवाने का काम करता है। 27 जनवरी 2021 को वह गांव बिल्ला में सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक 212 लोगों का बिजली बिल इकट्ठा करके कुल राशि 2.34 लाख रुपये मटावाली एसबीआई बैंक में जमा करवाने जा रहा था। जैसे ही वह मट्टावाली फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद दो बाइक सवार आए और शिकायतकर्ता के बाइक को टक्कर मारते हुए उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दी और पैसों से भरा बैग, लैपटॉप और प्रिंटर छीनकर भाग गए थे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें