फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एजीटीएफ ने बंबीहा गैंग के गैंगस्टर हरप्रीत सिंह भुल्लर को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Thu, 11 Aug 2022 01:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि एडीजीपी प्रमोद बान के नेतृत्व में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को गैंगस्टर हैप्पी भुल्लर की गिरफ्तारी से बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने ड्रग्स और गैंगस्टरों के खिलाफ जारी अभियान के तहत बंबीहा गैंग से जुड़े एक गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी भुल्लर को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। ये तीनों सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार अन्य दो व्यक्तियों की पहचान राजविंदर सिंह और परमबीर सिंह उर्फ बॉबी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि एडीजीपी प्रमोद बान के नेतृत्व में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को गैंगस्टर हैप्पी भुल्लर की गिरफ्तारी से बड़ी सफलता मिली है। हैप्पी भुल्लर, दविंदर बंबीहा गिरोह का कुख्यात शूटर है और हत्या के दो मामलों में भी पुलिस को वांछित था। हैप्पी भुल्लर 2017 से भगोड़ा था।

जानकारी के अनुसार हैप्पी भुल्लर एक हिस्ट्रीशीटर है और जालंधर के फाइनेंसर गुरमीत सिंह उर्फ टिंकू के अलावा प्रतिद्वंद्वी जयपाल गिरोह के सदस्य इंद्रजीत सिंह उर्फ टिंडा की हत्या के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ फिरोजपुर और यूटी चंडीगढ़ में भी मामले दर्ज हैं। हैप्पी भुल्लर के साथ गिरफ्तार राजविंदर हैप्पी भी हिस्ट्रीशीटर है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों में भी वांछित था। वहीं परमबीर उर्फ बॉबी आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था।
विज्ञापन


एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि आरोपी बड़े पैमाने पर सीमा पार से नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल रहे हैं और इस काम को लेकर वे जम्मू-कश्मीर में भी सक्रिय रहे हैं। नशे की तस्करी से प्राप्त आय का इस्तेमाल हथियारों और वाहनों की खरीद के लिए किया जाता था, जिनका इस्तेमाल यह अपराधी आगे विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में करते थे। तीनों के खिलाफ 8 अगस्त को पुलिस थाना ढकौली जिला एसएएस नगर में केस कर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें