बरवाला। बरवाला मौली मार्ग पर टांगरी नदी पुल के नजदीक बाइक पर जा रहे दो युवकों से लावारिस पशु टकरा गया। इस कारण दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर जख्मी हो गए।
विज्ञापन
दोनों घायल युवकों को सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने कार में बिठाकर उपचार के लिए बरवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर- 6 पंचकूला रेफर कर दिया। घायलों की पहचान कार्तिक व शिकारी के नाम से हुई है। यह दोनों बरवाला में बाईपास पर ढाबा चलाते हैं। घटना में घायलों को सिर में बाजू आदि पर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।