पंचकूला। गृहमंत्री अनिल विज द्वारा सेक्टर-5 के थाने में औचक निरीक्षण के बाद पंचकूला पुलिस एकदम एक्शन में आ चुकी है। पंचकूला के पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा और पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह ने एसीपी और थाना प्रबंधकों के साथ बैठक की और जल्द से जल्द हर शिकायत पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। लघु सचिवालय सेक्टर-1 पंचकूला के सभागार में सभी एसीपी और सभी थाना प्रबंधकों के साथ मीटिंग में सीपी और डीसीपी के निर्देशानुसार सभी थानों में संतरी ड्यूटी लगाने के बारे में सुनिश्चित किया गया।
इसके साथ ही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधों की रोकथाम पर विशेष जोर देकर हिदायत दी गई। इसके साथ ही थानों में प्राप्त सभी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने के बारे में निर्देश दिए गए। इसके अलावा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों और साइबर फ्राड वाली सभी शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा सभी थाना प्रबंधकों को थाना क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधों की रोकथाम पर विशेष जोर देने के बारे में हिदायत दी गई है। डीसीपी मोहित हांडा ने कहा कि पुलिस आयुक्त पंचकूला में चल रहे अवैध हुक्का बार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश हैं कि सभी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले होटल ढाबों, धर्मशालाओं की चेकिंग करने और रात को पैदल गश्त कर क्षेत्र को पूर्ण रुप से चेक करें। इसके अलावा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सोसाइटी के किराएदारों को चेक करें। इस मीटिंग में सहायक आयुक्त पंचकूला सतीश कुमार, राजकुमार, विजय कुमार नेहरा, उमेद सिह, ममता सौदा, मुकेश कुमार जाघड, रमेश कुमार गुलिया और सभी थाना प्रबंधक मौजूद रहे।