फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद हटाया सेक्टर-28 का शराब ठेका, सेक्टर के लोग दो दिन से लगातार प्रदर्शन कर इसका विरोध कर रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-28 और सेक्टर-27 के डिवाइडिंग रोड पर बनाया जा रहा शराब का ठेेका अब हटा दिया गया है। दो दिन तक सेक्टरवासियों के विरोध के बाद प्रशासन ने इसे यहां नहीं लगाने का फैसला लिया है। साइट पर डाली गई भवन निर्माण सामग्री को हटा लिया गया है। टीन शेड को भी हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-27 और 28 के डिवाइडिंग रोड के साथ सेक्टर-28 में वीटा बूथ लगा हुआ है। इसके साथ ही शराब का ठेका भी बनाया जा रहा था। जब लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। सोमवार और मंगलवार को लोगों ने शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसकी अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मोहिंदर बल्हारा ने की थी। लोगों का कहना था कि सेक्टर में अभी मार्केट विकसित नहीं हुई है। सेक्टर के काफी लोग बूथ पर ही सामान लेने के लिए आते हैं। इनमें काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। ठेके वाली साइट के पास ही एक स्कूल भी है।
ऐसे में इस ठेके का सामाजिक स्तर पर विपरीत असर पड़ना तय है। इसी बात को लेकर लोगों ने दो दिन तक विरोध किया। इस पर संज्ञान लेकर जिला प्रशासन ने ठेके को यहां नहीं बनाने का फैसला लिया। मोहिंदर बल्हारा ने बताया कि विरोध प्रदर्शन करने के साथ- साथ उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और उपायुक्त महावीर कौशिक से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें