फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : बरवाला पुलिस ने छह वाहन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कस चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बिना कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस व इंश्योरेंस आदि के करीब छह वाहन चालकों के चालान काटे । उक्त जानकारी बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया । उन्होंने कहा कि यह चेकिंग अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील कर कहा कि सभी वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं ताकि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं व सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें