फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति : कांग्रेस को जनजागरण अभियान में मिल रहा भरपूर सहयोग: प्रदीप चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। कांग्रेस पार्टी के सानिध्य में शुरू जनजागरण अभियान में वीरवार को रायपुररानी ब्लॉक के गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान लोगों ने बीजेपी-जेजेपी को जमकर कोसा। अभियान में मुख्य वक्ता कालका के विधायक प्रदीप चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रोजगार न मिलने से युवाओं में भारी रोष है। जनता महंगाई और आर्थिक मंदी से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को जनजागरण अभियान में भरपूर सहयोग मिल रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता इतनी ज्यादा परेशान है कि सरकार केवल पैसे लूटने में लगी है। प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार जनता को तंग करने के लिए नए पैंतरे अपना रही है। कांग्रेस पार्टी ने जितनी बार सत्ता में अपनी भागीदारी निभाई, उसमें हमेशा लोगों के हित के लिए काम किया इसलिए कांग्रेस पार्टी से जुड़कर देश व प्रदेश के हित सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आज महंगाई से जनता इतनी ज्यादा दुखी है कि हर वर्ग के लोगों के घरों का बजट बिगाड़ दिया है। आज हर जगह सड़कों की बुरी हालत है। कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान विजय मोहन वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही सही मायनों में देश का विकास किया है। भाजपा देश को बेचने में लगी है। जन जागरण अभियान में मास्टर छज्जू राम, मुखराम, नरेन्द्र शर्मा, अमर चेची और अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान रविन्द्र हंगोला, रामकुमार सैनी, रमेश सैनी, पूर्व सरपंच रामकरण, रमेश चंद, महिपाल, सुनील, चमन, राजिन्दर दण्डलावड़, खुर्शीद अहमद, जगीर सिंह, जगिंद्र सिंह, शेर सिंह, बसंत ठेकेदार, राजीव सैनी, सतीश सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें