फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरविंदर की हत्या मामले में जिला अदालत ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरविंदर उर्फ रिंकू की हत्या मामले में पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ सेक्टर-25 की टीम ने आरोपी शेखर को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। हत्या की साजिश शेखर ने रची थी। इसमें शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ सेक्टर-25 के इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि इसमें शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए मनसा देवी कांप्लेक्स सहित पंचकूला जिला में विभिन्न जगहों पर दबिश दी गई है। वहीं, आरोपी से मारपीट में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने का प्रयास भी किया जा रहा है। 26 सितंबर 2021 को पुलिस को दी शिकायत में रिंकू निवासी पावर कॉलोनी फेज-2 ने बताया था कि वह सेकेंड हैंड गाड़ियों का कारोबार करता है। देर रात वह अपने दोस्त हरविंदर और आनंद के साथ जीरकपुर से खाना खाकर कार से माजरी चौक की तरफ आ रहे थे। वो बस स्टॉप के पास रुके, तभी दो गाड़ियों और बाइकों पर सवार होकर आए 15 से अधिक आरोपियों ने उनके ऊपर हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें