फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : भारी बारिश के बाद राजीव कॉलोनी में घर की छत गिरी, पांच लोग दबे, बच्ची की मौत, रात करीब नौ बजे की घटना, स्थानीय लोगों ने सबको मलबे से बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश के बाद राजीव कॉलोनी में घर की कच्ची छत गिरी, बच्ची की मौत, चार घायल
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे की घटना, घर का मालिक बाहर खड़ा था, स्थानीय लोगों ने सबको मलबे से बाहर निकाला
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में सोमवार को हुई भारी बारिश बाद रात को एक मकान की कच्ची छत गिर गई। इसमें एक ही परिवार के चार सदस्य समेत पांच लोग दब गए। छत गिरने से पांच वर्षीय बच्ची आशिमा की मौत हो गई। कॉलोनी के लोगों ने सभी को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। नागरिक अस्पताल में चार घायलों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को रात 9 बजे राजीव कॉलोनी स्थित मकान नंबर-384 में सलीम के मकान में पांच लोग बैठे थे। सभी लोग टीवी पर कार्यक्रम देख रहे थे। बारिश अधिक होने के कारण अचानक कच्ची छत भरभराकर गिर गई। घर में बैठे सलीम के बेटे समीर (9), बेटी आशिमा (8), रमजान (6), पड़ोसी दीपक (7) और सलीम का भाई नसीम (40) मलबे में दब गए। घर का मालिक सलीम इस दौरान बाहर खड़ा था। उन्होंने शोर मचाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों की मदद से आशिमा, समीर, दीपक, रमजान और नसीम को मलबे से बाहर निकाला गया। सभी को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पांच वर्षीय आशिमा को डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी इंचार्ज डॉक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं मौके पर वार्ड नंबर-7 की पार्षद ऊषा रानी भी मौके पर पहुंची। उन्होंने सभी का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी पर लगाया आरोप
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) पर आरोप लगाकर वार्ड नंबर-7 की पार्षद ऊषा रानी ने बताया कि मृतक आशिमा के पिता सलीम ने पक्के मकान के लिए पैसे जमा कराए हैं। इसके बाद भी पक्का मकान नसीब नहीं हुआ है। बारिश के बाद कच्ची छत होने के कारण आशिमा की जान चली गई। इसके लिए पूरी तरह से एचएसवीपी के आलाधिकारी दोषी हैं। वहीं सलीम ने बताया कि अगर उसके पास पैसे होते तो वह घर की छत को कच्ची नहीं रखते। उन्हें यह दिन नहीं देखना पड़ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें