फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना : टिक्कर ताल में गिरे पांच बच्चे, अटकीं सांसें, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
टिक्कर ताल में सोफा राइड से पहले बच्चों को लिया गया फोटो। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला/मोरनी। टिक्कर ताल में रविवार दोपहर को बोटिंग के दौरान अचानक बोट पलटने से पांच बच्चे झील में गिर गए। बच्चों को झील में डूबते देख घबराकर परिजन चिल्लाने लगे। बचाओ, बच्चे डूबने लगे की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पांचों बच्चों को झील से बाहर निकाला। इस हादसे के बच्चे और परिजन दहशत में हैं। परिजनों ने रेस्क्यू टीम पर देरी से पहुंचने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मोरनी चौकी मेें मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से कुछ लोग बच्चों के साथ घूमने मोरनी पहुंचे थे। सभी लोग हरियाणा सरकार के कांप्लेक्स में शनिवार से ठहरे हुए थे। रविवार दोपहर को टिक्कर ताल पहुंचे तरुण ओहरी, धीरज खरबंदा और पुनीत मेहरा ने जेट स्कूटर के साथ सोफा राइड भी बुक करवाया। झील में कुछ दूरी पर जाने के बाद सोफा राइड पलट गई और उसमें सवार पांच बच्चे झील में गिर गए। देखते ही देखते बच्चे पानी में डूबने लगे। अभिभावकोें की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को झील से बाहर निकाला। अभिभावकों का आरोप है कि ओवरलोड होने के कारण यह हादसा हुआ है।
इसके लिए टिक्कर ताल में संचालित वाटर स्पोर्ट्स संचालक और इंचार्ज जिम्मेदार हैं। रेस्क्यू टीम भी हादसे के छह से आठ मिनट बाद मौके पर पहुंची। बच्चों के परिजनों का आरोप है कि इंचार्ज ने सेफ्टी उपायों के बिना ही बच्चों को पानी में राइड करवाने का प्रयास किया। इस कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यहां पर मनोरंजन के नाम पर लूट की जा रही। यह तत्काल बंद होनी चाहिए और नियमों से लेकर एक्टिविटी फीस को डिस्पले किया जाना चाहिए। तरुण ओहरी, धीरज खरबंदा और पुनीत मेहरा ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में संचालक लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। उनके बच्चे अभी तक सदमे में हैं जो अब जीवन भर पानी में जाने से डरेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा जैकेट के बिना राइड नहीं करवाते : इंचार्ज
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के इंचार्ज गौरव का कहना है कि वे बिना सेफ्टी और सुरक्षा जैकेट के किसी को भी राइड नहीं करवाते। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया है। वहीं मोरनी चौकी प्रभारी मान सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है, इससे अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। जांच में लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
मामले की शिकायत आई है। पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी आरोपी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सौरभ सिंह, पुलिस आयुक्त, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें