फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना : कार की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कार की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार की मौत हो गई। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में अनीता निवासी बीड़ घग्गर ने बताया कि उनके पति बृजपाल का 21 दिसंबर को सुबह 6.30 बजे अपने एक्टिवा पर सवार होकर ड्यूटी के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

8.30 बजे पुलिस ने सूचित किया कि बेलाविस्टा चौक पर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने बृजपाल को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान बृजपाल की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अनियंत्रित कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें