फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट ब्लॉक से लॉ विभाग तक कार फ्री जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टूडेंट सेंटर अब कार से नहीं, पैदल जाना पड़ेगा
विज्ञापन


-टू व्हीलर से जा सकेंगे स्टूडेंट सेंटर, आर्ट ब्लॉक से लॉ डिपार्टमेंट तक कार फ्री जोन घोषित

- इस मार्ग से विद्यार्थी, शिक्षक व बाहरी लोग जाते हैं स्टूडेंट सेंटर
- तीन जगह लगाए जाएंगे बैरियर, नहीं होगी कोई भी कार पास
-गेट नंबर 1 से स्टूडेंट सेंटर तक दूरी है करीब एक किलोमीटर

फोटो :: स्टूडेंट सेंटर का ::

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अगर आपको पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर तक जाना है तो अब कार नहीं ले जा पाएंगे। यहां पहुंचने के लिए दो ऑप्शन हैं या तो आप गेट नंबर- 1 से पैदल जाएं या टू व्हीलर से। जी हां! यह सच है स्टूडेंट सेंटर कार ले जाने पर रोक लगा दी गई है। इस सेंटर तक पहुंचने के लिए आर्ट ब्लॉक से लॉ विभाग तक सड़क जाती थी, उसका सहारा लिया जाता था लेकिन यह पूरा क्षेत्र कार फ्री जोन घोषित किया गया है। यहां तीन जगह बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि कोई कार न जा सके। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर यह इंप्लीमेंट पूरी तरह कारगर हो गया तो दूसरे चरण में एडमिन ब्लॉक से आईसीएसएसआर हॉल को भी कार फ्री जोन घोषित किया जाएगा।
सोमवार को डीयूआई प्रो. शंकरजी झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें परिसर में कार कम करने को लेकर वार्ता शुरू हुई। सभी समिति सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। आखिर में तय हुआ कि पहले एक क्षेत्र को कार फ्री घोषित किया जाए। उसके बाद दूसरे क्षेत्र को लें। एक साथ पूरे परिसर में कार बंद करने से तमाम अव्यवस्था सामने आएंगी। इसके बाद निर्णय लिया गया कि आर्ट ब्लॉक से लेकर लॉ विभाग तक कारों की आवाजाही बंद कर दी जाए। शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी अपने फोरव्हीलर वाहनों को गेट नंबर एक व उसके आसपास बनी पार्किंग में खड़ी करेंगे। उसके बाद पैदल अपने विभागों तक पहुंचेंगे। इसके पालन के लिए गेट नंबर एक से निकलने वाले वाहन जो स्टूडेंट सेंटर की ओर जाएंगे, उन्हें मोड़ पर ही रोक लिया जाएगा। यदि वाहनों पर पीयू के स्टीकर नहीं लगे हैं तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और पैदल जाने की सलाह दी जाएगी। यदि स्टीकर लगे होंगे तो उन्हें पीयू का सदस्य मानकर पार्किंग में गाड़ी लगवाई जाएगी। हालांकि दोपहिया वाहन की आवाजाही इस मार्ग से हो सकेगी। दूसरा बैरियर गांधी भवन के पास तो तीसरा बैरियर लॉ विभाग से पास लगाया जाएगा। यही मुख्य मार्ग है जो स्टूडेंट सेंटर तक पहुंचता है। इस बैठक में प्रो. रोनकी राम, डीएसडब्ल्यू इमैनुअल नाहर, प्रो. दिनेश, स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया आदि रहीं।
विज्ञापन


इनसेट---
हॉस्टल विद्यार्थी नहीं ला सकेंगे कार
हॉस्टलों में रह रहे विद्यार्थी कार नहीं ला सकेंगे। इस पर रोक लगा दी गई है। वह बाइक व साइकिल का प्रयोग कर सकेंगे। उनके वाहनों को पार्किंग में भी जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


इनसेट---
सेंटर बन गया पिकनिक स्पॉट
पीयू का स्टूडेंट सेंटर पिकनिक स्पॉट बन गया है। यहां बाहरी लोग भी हजारों की तादाद में यहां आते हैं। यहां बनी दुकानों के व्यंजनों का स्वाद लेते हैं। कार से आने वाले ऐसे लोगों को इस नियम का पालन करना होगा। माना जा रहा है कि इस आदेश से दुकानदारों के कारोबार पर फर्क पड़ेगा। लेकिन पीयू के हित में वाहनों का बैन करना जरूरी था। यदि इस आदेश का पालन ठीक ढंग से हुआ तो अन्य क्षेत्र में भी कारों पर रोक लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें