पिंजौर। विधानसभा स्पीकर से पहचान बता सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर आर्मी रिटायर व्यक्ति से 7 लाख 24 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों उमेद कागरी, वीना, रीनू राही और विक्की केखिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता लुईस छेत्री निवासी रामपुर सियुडी महादेव कॉलोनी सूरजपुर ने बताया कि उसका पति आर्मी से रिटायर है। उनके मित्र लाड़ी ने उसके पति को आरोपी उमेद से मिलवाया। इसके बाद उमेद कागरा परिवार सहित उसके घर आया और कहा कि उसकी एमएलए ज्ञानचंद गुप्ता व अन्य नेताओं से पहचान है फिर उमेद ने उन्हें अन्य आरोपी विक्की से मिलवाया। उन्होंने कहा कि वह पैसे लेकर उनके बच्चों को नौकरी लगवा देगा। महिला ने बताया उसका पति अपने बेटे को रेलवे में और बेटी को चंडीगढ़ होमगार्ड में नौकरी के लगवाने के लिए सहमत हो गया। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को 7 लाख 23 हजार 950 रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उनका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।