फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से एक्टिव होगा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से फिर एक्टिव होगा मानसून
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।

आज से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो जाएगा। 17 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक बारिश की संभावना बन रही है। इसके भी आसार हैं कि दूसरे दौर में मानसून पूरे पंजाब को कवर कर लेगा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 24 घंटे में इलाके के मौसम का मिजाज बदल जाएगा। मानसून दोबारा से एक्टिव हो रहा है। इससे अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। बारिश के बाद तापमान में भी कमी आ सकती है। चंडीगढ़ में मानसून 12 जुलाई को आया था। यह मानसून 14 दिन बाद आया था। पहले ही दौर में 58 फीसदी बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद मानसून कमजोर पड़ गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। शनिवार रात का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हवाओं का रुख दोबारा से दक्षिण से शहर की ओर आने लगा। इससे बारिश की उम्मीद बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


38 फीसदी बारिश की कमी
पिछली बार की तरह इस बार भी बारिश की कमी खलने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में एक जून से लेकर 167.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि तय पैमाने के तहत अब तक 271.5 एमएम बारिश होनी चाहिए। इस हिसाब से 38 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि पंजाब व हरियाणा में बारिश नार्मल से ज्यादा दर्ज की गई है। पंजाब में 22 फीसदी व हरियाणा में 28 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।


17 से 20 जुलाई तक बारिश के आसार
अब तक 38 फीसदी कम दर्ज की गई है बारिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें