फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शापिंग पर ऑफर देने का लालच देकर ठगे 60 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-24 निवासी महिला को ऑनलाइन शापिंग पर ऑफर देकर 60 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-24 निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि 22 जून को उनकी पत्नी को ऑनलाइन शापिंग साइट से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया कि आपके एप के खाते में एक ऑफर आया है। अगर आप 5000 रुपये की खरीदारी करती हैं, तो आपको एक लैपटॉप फ्री दिया जाएगा।
विज्ञापन

उसके बाद खरीदने के लिए सेलेक्ट किए सामान की 5006 रुपये की पेमेंट को खाता में डालने को कहा। शिकायतकर्ता की पत्नी ने उक्त खाते में 5006 रुपये डाल दिए। इसके बाद आरोपी ने जीएसटी के नाम पर दो बार 12999 और 12999 रुपये उक्त खाते डलवा लिए। इसके बाद रिफंड के नाम पर शिकायतकर्ता की पत्नी के खाते से 29862 रुपये कट गए। इस तरह आरोपी ने कुल 60,866 रुपये ठग लिए। इसके बाद पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें