फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना के 42 मरीज मिले, 72 वर्षीय महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पंचकूला से 41 और एक संक्रमित बाहर से आया है। सेक्टर-20 निवासी एक 72 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। अब जिले में कोरोना के 163 मरीज सक्रिय हैं। वहीं, तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि 163 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दो मरीज भर्ती हैं। कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 629 सैंपल एकत्र करके जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इपकी रिपोर्ट वीरवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44769 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44188 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 415 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 629704 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
सीएमओ ने लोगों से अपील ही है कि वह कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का पालन जरूर करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला की टीकाकरण इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 82.2 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है, और 15 से 17 साल के बच्चों का 88.3 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें