फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40वीं पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 11 अप्रैल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानु में 40वीं ऑल इंडिया पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप और माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट 2021-22 का आयोजन दो से 11 अप्रैल तक किया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र के महा निरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन ने बताया कि इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य विभिन्न घुड़सवार प्रतियोगिताओं के लिए पुलिस के जवानों को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप के लिए एक मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित किया जाता है और इसमें सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस कर्मियों को विभिन्न खेलों में प्रदर्शन करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि यह चैंपियनशिप एक मेगा इवेंट है और इसमें शामिल होने वाले अतिथि गण्यमान्य और खिलाड़ी नागरिक प्रशासन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस संगठनों से होंगे।
इस चैंपियनशिप में 22 टीमें और 300 से अधिक घुड़सवारों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसमें राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, बीएसएफ, असम राइफल, एसएसबी और विभिन्न राज्य पुलिस संगठन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह मेगा इवेंट ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ आंदोलन को एक बड़ी सफलता बनाने और ‘फिट इंडिया’ मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें