चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को डेंगू के 37 नए मामले सामने आए। डेंगू मरीजों की संख्या 545 पहुंच गई है। इनमें से अकेले 461 मरीज अक्तूबर माह में मिले हैं। मनीमाजरा से 8, खुड्डा अलीशेर से एक, खुड्डा लाहौरा से चार, खुड्डा जस्सू से एक, किशनगढ़ से एक, राम दरबार से तीन, सारंगपुर से चार, सेक्टर 22 से 2, सेक्टर 25 से 2, सेक्टर 40 से 1, सेक्टर 43 से 1, सेक्टर 44 से 1, सेक्टर 45 से एक, सेक्टर 35 से तीन और सेक्टर 15 से 3 मरीज मिले हैं।
मलेरिया विभाग ने राहत एवं बचाव कार्य में शुक्रवार को 134 लोगों को नोटिस व एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जबकि 2 लोगों पर अनदेखी के मामले में चालान हुआ। 24 घंटे में 235 आवासों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया, जबकि 54 स्थानों पर मच्छर उत्पन्न होने संबंधी साधनों को नष्ट किया गया।