फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 28 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 28 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 28 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 थाना पुलिस दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, पिंजौर निवासी राकेश डोगरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अक्तूबर 2017 में उनकी मुलाकात गगन नाम के युवक से हुई थी। उसने बताया कि वह पालमपुर जिला कांगड़ा का रहने वाला है और खरड़ में उसका मशरूम का व्यवसाय है। उसके पंजाब व चंडीगढ़ में अच्छे लिंक हैं। इस वजह से वह जॉब प्लेसमेंट का काम भी करता है। उसने संदीप राघव का मोबाइल नंबर दिया और बोला कि वह सरकारी कांट्रेक्टर है।
विज्ञापन

इसी दौरान शिकायतकर्ता की नौकरी छूट गई थी। उसने नौकरी के लिए संदीप राघव से बात की और कहा कि मेरा सरकारी उच्च अधिकारी के साथ रोज उठना बैठना है। उसने बताया कि वह सेक्टर-16 अस्पताल चंडीगढ़, कमांड और जिला न्यायालय और उच्च न्यायालय में लेबरों का कांट्रेक्टर है। वह उसे पंजाब कौशल विकास विभाग में मिशन मैनेजर की पोस्ट पर नौकरी लगवा सकता है। इसकी एवज में पैसा देना होगा। आरोपी की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने पहले उसे 80 हजार रुपये दिए। कुछ दिनों बाद आरोपी ने कहा कि उच्च न्यायालय विधानसभा और जिला कोर्ट में भी नौकरी निकली है, अगर तुम्हारा कोई दोस्त हो तो उसे लगवा दूंगा। इसके लिए 80,000 रुपये से 1.80 लाख तक देने होंगे।
विज्ञापन

दोस्त और रिश्तेदार भी हुए ठगी के शिकार
शिकायतकर्ता आरोपी के झांसे मेें आ गया और नौकरी के बारे में अपने दोस्तों को बताया। आरोपी ने कई बार नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब 15.5 लाख रुपये और उसके दोस्तों व रिश्तेदारों से 12.5 लाख रुपये कुल 28 लाख रुपये ठग लिए। जब किसी को नौकरी नहीं मिली तो वह पैसा मांगने लगे। इस दौरान आरोपी धमकी देने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें