चंडीगढ़। पंजाब में रविवार को कोरोना संक्रमण से एक भी मौत का नया मामला सामने नहीं आया, जबकि 25 नए संक्रमित मिले हैं। सूबे में संक्रमण से अब तक 16520 मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक राज्य में 1.46 करोड़ लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 601722 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रविवार को आए 25 मामलों में फाजिल्का में सबसे अधिक 13 संक्रमित मिले हैं। अमृतसर और जालंधर में 3-3 और पटियाला में दो संक्रमित मिले हैं। चार जिलों में 1-1 संक्रमण के मामले सामने आए हैं।