फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना के 16 नए केस, 14 जिलों में एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में बुधवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। अहम बात यह है कि कुल 21 में से 14 जिलों में एक भी केस सामने नहीं आया है। नए केसों में भी सबसे अधिक संख्या 5 से नीचे ही है। अब एक दिन की संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत रह गई है। कुल संक्रमण दर 6.91 फीसदी है, रिकवरी दर 98.66 और मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत बरकरार है।
विज्ञापन

इस समय प्रदेश में कुल एक्टिव केस 670 रह गए हैं। इनमें से 114 मरीज घरों पर ही इलाज ले रहे हैं, जबकि शेष अस्पतालों में दाखिल हैं। बुलेटिन के अनुसार, गुरुग्राम में 4, फरीदाबाद-पंचकूला-रोहतक-सिरसा-यमुनानगर में 2-2 और अंबाला-नूंह में 1-1 केस मिला है। हिसार, सोनीपत, करनाल, पानीपत, भिवानी, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, जींद, रेवाड़ी, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल, पलवल और चरखीदादरी में एक भी केस नहीं मिला है। वहीं, चरखीदादरी में एक कोरोना मरीज की मौत दर्ज की गई है। अब तक हरियाणा मेें कुल 9653 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 61744 ने पहला और 43202 ने दूसरे डोज का टीका लगवाया। अब तक प्रदेश में कुल 1.31 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें