चार थाना प्रभारियों का तबादले
थाना महिलकलां का प्रभारी लाइन हाजिर
महिला एसआई, थाना शहणा की प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। जबकि थाना महिलकलां के प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि एक महिला एसआई को थाना शहणा की प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं इन तबादलों में बरनाला के ट्रैफिक इंचार्ज भी बदले हैं। थाना शहणा के थाना प्रभारी गोरववंश सिंह को बदल कर उनकी जगह महिला सब इंस्पेक्टर जसवीर कौर नियुक्त किया गया है, वहीं थाना शहणा में अपनी सेवाएं निभा रहे सब इंस्पेक्टर गौरव वंश सिंह को थाना भदौड़ का एसएचओ नियुक्त किया है। थाना भदौड़ के पहले प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह को बदल कर बरनाला जिला का ट्रैफिक इंचार्ज लगाया है। वहीं बरनाला में ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह गिल को थाना रुड़ेके एसएचओ नियुक्त किया गया है। जबकि थाना रुड़ेके में लंबे समय से तैनात एसएचओ मनजीत सिंह को थाना महिलकलां का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं थाना महिलकलां में तैनात एसएचओ इंस्पेक्टर शमशेर सिंह को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है। ये तबादले एसएसपी हरजीत सिंह ने निर्देश जारी कर किए। उन्होंने कहा कि तबादले रुटीन में किए गए हैं, किसी की कोई शिकायत नहीं है।
कई पुलिस कर्मी वर्षों से एक ही सीट पर
दूसरी तरफ कई पुलिस कर्मचारी एक ही सीट पर कई कई वर्षों से लगे हुए हैं। ये कर्मचारी ज्यादातर उच्च अधिकारियों के रीडर हैं। एसएसपी ने कहा कि इस तरफ भी ध्यान देकर एक्शन लिया जाएगा।