बाइक से गिरकर युवक की मौत, एक घायल
अबोहर। हनुमानगढ़ रोड ओवरब्रिज के पास स्थित रोटरी चौक में रविवार रात तेज रफ्तार बाइक टकराने से पंजपीर नगर निवासी एक युवक की मौत हो गई। दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उपचाराधीन अर्जुन पुत्र कुलवंत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त प्रदीप (23) पुत्र राम कुमार के साथ बाइक से हनुमानगढ़ रोड से घर लौट रहे थे। जब वह ओवरब्रिज से उतरने लगे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने चौक से जा टकराया। इससे वह और उसका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना नं. 1 की पुलिस ने घायल अर्जुन व मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर रही है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।