सेवा केंद्रों के कर्मियों की हड़ताल जारी, नहीं मिला वेतन
बरनाला। सेवा केंद्र मुलाजिम यूनियन के कर्मचारियों द्वारा सेवा केंद्रों को चला रही बीएलएस कंपनी द्वारा 4 माह से मेहनताना नहीं देने के रोष में गत बुधवार को शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। सेवा केंद्र मुलाजिम यूनियन के कर्मचारियों ने बीएलएस कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया व संघर्ष को प्रदेश स्तर पर करने का एलान किया।
गौर हो कि पूर्व प्रदेश सरकार की तरफ से जहां आम लोगों के कामकाज को सरल बनाने के लिए विभिन्न गांवों व शहरों में 2147 सेवा केंद्र खोले गए थे, लेकिन वहीं प्रदेश की कैप्टन सरकार ने 1647 के करीब बंद करने का फैसला लिया है। सेवा केंद्रों को चला रही बीएलएस कंपनी द्वारा चार माह का मेहनताना नहीं देने के कारण प्रदेश में सेवा केंद्र के 5 हजार कर्मचारियों द्वारा विभिन्न जिलों में संघर्ष किया जा रहा है। इस अवसर सेवा केन्द्र कर्मचारी विक्रमजीत सिंह, विकास कुमार, हरप्रीत सिंह, भोला सिंह, अवतार सिंह, जसविंदर सिंह, रछपाल सिंह, पंकज सिंग, प्रतीक, दविंदर, अवतार, संदीप कुमार, सुखजिंदर सिंह आदि ने कहा कि बरनाला के 51 सेवा केद्रों में काम करते कर्मचारियों को चार माह का मेहनताना नहीं मिलने के रोष में अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई है।