बजट के खिलाफ मोदी सरकार का पुतला फूंका
बरनाला।
जिला के गांव पक्खो कलां में मनरेगा मजदूर यूनियन पंजाब (सीटू) द्वारा प्रदेश सचिव शेर सिंह फरवाही व जिला प्रधान कामरेड जीत सिंह पक्खो कलां के नेतृत्व में केंद्रीय बजट पर रोष जताते हुए मोदी सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया बजट किसान व मजदूर विरोधी है। देश का 73 प्रतिशत धन 1 प्रतिशत अमीर लोगों की झोली डाल दिया गया है। मनरेगा स्कीम के लिए भी बजट में जरूरी 90 हजार करोड़ की जगह कम रुपयों का प्रबंध किया गया है व विगत वर्ष का कई प्रदेशों का पांच हजार करोड़ का बकाया भी नहीं दिया गया। कॉरपोरेट घरानों को दी खुली छूट के कारण जरूरतमंद लोगों व छोटे दुकानदारों पर और बुरा प्रभाव पड़ेगा व जरूरतमंद व बेरोजगारी को रोकने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया। इस अवसर पर मजदूर नेता गुरमेल कौर, हरप्रीत कौर व सुरजीत कौर के अलावा अन्य यूनियन के सदस्यों ने संबोधित किया।