फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 9 जिलों में 14 की संक्रमितों की मौत, 676 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में बुधवार को कोरोना से 9 जिलों में 14 संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 676 नए मरीज मिले हैं। 24 घंटे में संक्रमण दर 2.15 प्रतिशत दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा संक्रमण दर मोहाली की 6.63 प्रतिशत रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन

पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार होशियारपुर और लुधियाना में 3-3, फिरोजपुर में 2, बरनाला, जालंधर, मोगा, रोपड़, संगरूर और एसबीएस नगर में 1-1 मरीज की जान चली गई। राज्य के अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए भर्ती 468 मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। 59 की हालत गंभीर बनी हुई है। 468 मरीजों को क्रिटिकल केयर यूनिट-3 में रखा गया है। अब तक राज्य में 17524 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें