फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन्हांसमेंट राशि में गड़बड़ियों की लिखित आपत्तियों का नहीं हुआ निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एन्हांसमेंट राशि भरने को लेकर लागू हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की फुल एंड फाइनल निपटान योजना सेक्टरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। 58 सेक्टरों के 15430 प्लॉटधारक खातों में गलत राशि अपडेट होने पर लिखित आपत्तियां दर्ज करा चुके हैं। योजना के 14 दिन शेष रहने के बावजूद एचएसवीपी के जोनल व जिला कार्यालयों ने योजना लांच होने के लगभग डेढ़ माह बाद भी आपत्तियों का निपटारा नहीं किया है। इससे सेक्टरवासियों में रोष है।
विज्ञापन

ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने कहा कि एक हजार रुपये से अधिक राशि, लिपिकीय गलतियों, राशि का हेड बदलने, री-अलॉटमेंट लेटर में राशि शून्य होने के बावजूद ज्यादा एन्हांसमेंट दिखाने के अनेक मामले हैं। एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक इन मामलों में आई आपत्तियों का जल्द निपटारा कराएं।
गलत राशि ठीक होने का हजारों प्लॉटधारक इंतजार कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने अभी तक राशि जमा नहीं करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एचएसवीपी मुख्यालय जानबूझकर इस मामले को लंबा खिंचने का प्रयास कर रहा है ताकि अंतिम दिनों में प्लाट धारक दबाव में आकर लाखों रुपये अधिक एन्हांसमेंट भर दें।
विज्ञापन

वत्स ने हजारों परिवारों को हो रही परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री से योजना की समय अवधि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्लॉटधारकों के साथ हुई गड़बड़ी को तुरंत ठीक कराएं। निपटान योजना 30 अप्रैल तक ही है। योजना समाप्त होने में मात्र 14 दिन शेष हैं। ऐसे में हजारों मामलों का निपटारा संभव नहीं दिख रहा। कोई भी प्लाटधारक इतने कम समय में पैसे की व्यवस्था भी नहीं कर सकता। इसलिए योजना की समय अवधि को बढ़ाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें