फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 11 नए केस सामने आए, स्वास्थ्य विभाग ने 700 लोगों केे नोटिस दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में डेंगू के 11 नए केस सामने आए हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 700 लोगों को नोटिस दिया गया है। नोटिस देकर लोगों से अपील की गई है कि वह अपने घर पर पानी नहीं जमा होने दें नहीं तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह नोटिस रूरल एरिया कालका, पिंजौर, मोरनी, रायपुररानी को दिया गया है। फॉगिंग समय पर नहीं होने के कारण इस पर अब तक 606 केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

इस साल डेंगू ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंचकूला में पहली बार सर्वाधिक 606 केस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर काबू पाने में विफल हुआ है। वर्ष 2017 में डेंगू के 193 मरीज आए थे, साल 2018 में 143 मरीज, साल 2019 में सिर्फ 33 मरीज और साल 2020 में 78 मरीजों की डेंगू कंफर्म रिपोर्ट पाई गई। जबकि वर्षा 2021 में सोमवार तक डेंगू का आंकड़ा606 तक पहुंच गया। इस साल विभाग के आंकड़ों में एक लड़की की डेंगू से मौत होने की भी पुष्टी हुई है, हालांकि डेंगू सस्पेक्टिड कई मरीजों की मौत हो चुकी है। आज भी एक संदिग्ध की डेंगू से मौत हो गई है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें