फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फायरिंग के मामले में यू-ट्यूबर गिरधर शर्मा गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड पर

Sun, 23 Jun 2024 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय के सामने एक युवक को मारी थी गोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। बीडीपीओ कार्यालय पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी यू-ट्यूबर गिरधर शर्मा को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से फायरिंग के मामले में प्रयोग की गई पिस्टल व बाइक को बरामद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार की सुबह बीडीपीओ कार्यालय के सामने जूस की दुकान पर गाड़ी में सवार गांव विजयगढ़ निवासी गिरधर व उसके साथी भोला उर्फ प्रवीण, रूपेश, रोहित, यश, मोंटी, प्रदीप, कालू आए, जिसमें अन्य युवक दो-तीन बाइकों सवार थे। इसी दौरान आरोपी गिरधर ने अपने हाथ में ली हुई पिस्टल नरबीर उर्फ भोला के सिर पर लगा दी और बाद उसके साथी आ गए, जिसमें आरोपी रूपेश ने गिरधर के कहने पर देसी कट्टे से जान से करने की नीयत से नरवीर की छाती में गोली मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी मोहम्मद इलियास ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की इसी दौरान मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी गिरधर शर्मा को हसनपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी को पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई पिस्टल व बाइक को बरामद करने के लिए अदालत में पेश कर अदालत से पांच दिन रिमांड के मांग की थी लेकिन अदालत द्वारा दो दिन का रिमांड दिया गया है। पुलिस टीम इस दौरान आरोपी से हथियार व बाइक बरामद करेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि फायरिंग के मामले मामले में लिफ्ट आना आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें