फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के लालच में ज्यादा शराब पीने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। मोबाइल पाने के लालच में ज्यादा शराब पीने से मुर्तजाबाद (सतुआगढ़ी) निवासी एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का शव सोमवार को सुबह रास्ते से बरामद किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी फत्तेसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर की शाम लगभग 9 बजे छल्लो व उसके साथी पीतम, दीपक, हिम्मत और डाली उसके पुत्र राजेश को लेने के लिए पहुंचे थे। उसकी पत्नी के मना करने के बाद भी वह उसे अपने साथ ले गए। उसके बाद पंचायत वाले रास्ते में राजेश का पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। बताया जा रहा है कि उसके दोस्तों ने ज्यादा शराब पीने पर मोबाइल देने की शर्त लगाई थी। मोबाइल पाने के लालच में मृतक ज्यादा शराब पी गया और उसकी मौत हो गई।
लालच ने ली राजेश की जान
होडल। हसनपुर के गांव मुर्तजाबाद (सतुआगढ़ी) में रविवार रात को सात दोस्तों ने शराब पीने की योजना बनाई। खेतों पर बने कमरे में सब जमा हुए। दोस्तों में शर्त लगी कि सातों में जो भी सबसे ज्यादा शराब पीयेगा उसे प्रमोद उर्फ बहरा अपना टच स्क्रीन मोबाइल देगा। फोन के लालच और शराब पीने में श्रेष्ठता दिखाने में सभी जरूरत से ज्यादा शराब पी गए। राजेश ने सबसे ज्यादा शराब पी और मोबाइल फोन जीत लिया। सभी अपने-अपने घरों को निकल गए, परंतु राजेश अपने घर नहीं पहुंच पाया और रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले में किसी खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें