फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

पलवल। नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल भी किया जा रहा है। शिकायत पर गदपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती के पिता की मौत हो चुकी है। वह एक कंपनी में नौकरी करती थी। उसी कंपनी में हाथरस (उत्तर प्रदेश) निवासी बृजेश भी नौकरी करता था। एक बार मुलाकात के दौरान बृजेश ने पीड़िता को दूसरे स्थान पर अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही। इसके लिए आरोपी ने पीड़िता से उसके दस्तावेज और मोबाइल नंबर ले लिया। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले बृजेश ने फोन कर नौकरी मिलने की बात कहकर उसे फरीदाबाद बुलाया। पीड़िता फरीदाबाद के अजरौंदा चौक पहुंची। वहां बृजेश उसे बाइक पर बिठाकर एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां युवती के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बना ली। पीड़िता ने विरोध किया तो फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर लौटकर मां को आपबीती बताई। इसके बाद गदपुरी थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें