पलवल में खादर के गांवों में विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक दीपक मंगला।
- फोटो : Palwal
विधायक ने की 1.22 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत
पलवल। विधायक दीपक मंगला ने मंगलवार को पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव शेखपुर, नंगलिया, खेडली, पहरूका नगला व भोलडा खादर के गांवों में करीब एक करोड़ 22 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार गांवों में विकास कार्य कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि गांव शेखपुर से नगला जकोपुर तक के रास्ते को करीब 34 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा पक्का किया जा रहा है। इसी प्रकार गांव नंगलिया, बहरामपुर और गांव भोलडा में 4 रास्तों को 10-10 लाख रुपये की लागत से पक्का कराया जा रहा है। गांव खेडली और पहरूका नगला में भी 20-20 लाख की लागत से रास्ते पक्के कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गांव खेडली में धक्का बस्ती सरदारों वाली में 10 लागत से बनाई गई चौपाल का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने विधायक का फूलमालाएं पहनाकर व पगड़ी बांधकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि पलवल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कुछ मांगें भी रखीं, जिन्हें जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, ब्लॉक पंचायत समिति के चेयरमैन प्रेम चंद शर्मा, नंगलिया के सरपंच सुरेश, खेडली के सरपंच मुरली, पहरूका नगला के सरपंच गया लाल, भोलडा के सरपंच सरबीर, यशपाल, रामी, मनोज मंगला, दलीप ठाकुर, शशि पहलवान आदि मौजूद रहे।