फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: राजीनामा नहीं किया तो युवक के साथ मारपीट कर पिलाया तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। मारपीट के मामले में राजीनामा नहीं किया तो आरोपियों ने चचेरे भाई के साथ मारपीट कर उसे जबरन तेजाब पिला दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंह व गर्दन जलने की वजह से युवक बोल नहीं पा रहा है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पर चार नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर के अनुसार राजीव नगर निवासी नंदकिशोर ने शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाला मामराज उसके बेटे दीपक को घर से बुलाकर उत्तर प्रदेश के गांव छातंगा ले गया। वापस लौटते समय गांव चांदहट चौराहे पर राजीव नगर निवासी अमन, मिल्खा, नितिन व तीन-चार अन्य कार सवार युवकों ने उसके बेटे दीपक को रोक लिया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने उसके बेटे के मुंह में तरल पदार्थ डाल दिया, जिससे उसके बेटे के मुंह, सिर व गर्दन के अंदर काफी चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसका कहना है कि उसका बेटा अस्पताल में उपचाराधीन है और उसके मुंह में तेजाब डालने की वजह से वह बोल नहीं पा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि अमन, मिल्खा, नितिन व 15-20 अन्य ने उसके भतीजे नीरज के साथ मारपीट की थी, जिसका मुकदमा कैंप थाने में दर्ज है। पूछताछ के लिए कैंप थाना पुलिस ने आरोपी अमन के पिता गब्बर को बुलाया था। पुलिस चौकी से आते ही उक्त आरोपियों ने उन पर राजीनामे का दबाव बनाना शुरू कर दिया और कहा कि यदि राजीनामा नहीं किया तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसी रंजिश के चलते उसके बेटे के साथ यह दरिंदगी की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामराज, अमन, मिल्खा व नितिन सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें