फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पंचायती जमीन पर कब्जे की शिकायत की तो पिता-पुत्र पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। गांव किशोरपुर में पंचायती भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की तो पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए दो लोगों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। पिता-पुत्र को मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अमित कुमार के अनुसार गांव किशोरपुर निवासी दीपक कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसकी प्लॉट के सामने पंचायती जमीन है, जिस पर ओमप्रकाश का परिवार कब्जा करना चाहता है। उसने इसकी शिकायत प्रशासन से कर दी तो उनका पंचायती तौर पर समझौता हो गया। ओमप्रकाश का परिवार इसी बात की रंजिश रखने लगा। 11 फरवरी को गांव में आयोजित समारोह से वह अपने पिता जोगेंद्र के साथ लौट रहा था। रास्ते में ओमप्रकाश, उसकी पत्नी समंत्रा, बेटे दलवीर, कृष्ण, मोहित, उनकी पत्नियों ने उन पर लाठी, डंडा, सरिया व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट कर अधमरा कर दिया। योगेश व हेमराज ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। उसे व उसके पिता को मरा समझ आरोपी मौके से फरार हो गए। बेहोशी की हालत में दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें