फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क पर ऑटो चालकों की मनमानी से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। हथीन बस अड्डा के समीप सड़क पर ऑटो चालकों द्वारा किया गया अतिक्रमण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर ऑटो खड़े रहने से जाम की स्थित बनी रहती है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। बार-बार शिकायतों के बावजूद भी ऑटो चालकों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, जिससे उनके हौसले और ज्यादा बुलंद हो जाते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, हथीन बस अड्डा क्षेत्र में मुख्य रोड पर ऑटो खड़े रहते हैं। जिससे यातायात प्रभावित रहता है। लोगों की भी परेशानियां बढ़ जाती हैं। नागरिकों का कहना है कि ऑटो चालक बीच रोड पर खड़े होकर सवारियां भरते हैं। जिससे आवागमन भी प्रभावित होता है। स्थिति यह बनी हुई है कि लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सामने स्थित चौराहे पर मुख्य रोड पर ऑटो खड़े रहते हैं। ऑटो खड़ा होने से कई बार दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दैनिक यात्री मोहम्मद जकरिया ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी इस रोड से गुजरते हैं। रोड पर यातायात प्रभावित होने के बावजूद अधिकारी चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने मांग की है कि ऑटो चालकों के लिए सुरक्षित स्थान पर ऑटो स्टैंड के लिए निश्चित स्थान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


ऑटो चालकों पर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। सड़क पर यातायात बाधित करने वालों के चालान के साथ जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
- विजयपाल, इंचार्ज हथीन सिटी पुलिस चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें