फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव का टीका लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को भी कोरोना टीकाकरण अभियान जारी रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश मलिक के नेतृत्व में 135 लोगों का टीकाकरण किया गया। शिविर डॉ. रूप कुमार की देखरेख में लगाया गया। टीकाकरण एएनएम धर्मवती, नैंसी व कामिनी द्वारा किया गया। वीरेंद्र, सतवीर, डालचंद व रवि द्वारा लोगों के रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन व डाटा एंट्री किया गया ।
विज्ञापन

डॉ. योगेश मलिक ने बताया कि कोरोना टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले 83 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई, जिसमें तीन लोगों को पहली तथा 80 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसी तरह 52 लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई, जिसमें 32 लोगों को पहली तथा 20 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। डॉ. मलिक ने कहा कि कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों ही वैक्सीन शरीर के लिए सुरक्षित व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन रविवार और सरकारी छुट्टी वाले दिन भी टीकाकरण किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा सके। डॉ. रूप ने लोगों को समय-समय पर साबुन पानी से हाथ धोने, दो गज की दूरी बनाने व मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें