जांच अधिकारी विकास के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती 27 जून को अपने दोनों बेटियों को अलावलपुर रोड स्थित कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए आया था। कोई काम पड़ने पर वह दोनों बेटियों को कॉलेज में छोड़कर वापस गांव आ गया। वह शाम तक इंतजार करता रहा, परंतु दोनों बेटियां घर वापस नहीं लौटीं। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश करने का प्रयास किया, परंतु बेटियों का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि छात्राओं की तलाश की जा रही है। कॉलेज के बाहर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही छात्राओं की तलाश कर ली जाएगी।