फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंदहद में बुखार से दो माह के बच्चे की मौत, एक माह में तीन बच्चों की जा चुकी है जान

विज्ञापन
होडल के गांव सौंदहद में बुखार से मरने वाले बच्चे कुनाल की फाइल फोटो - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। उपमंडल के गांव सौंदहद में बुखार से ग्रस्त एक और दो माह के बच्चे कुनाल की मौत हो गई। अब तक गांव में एक माह के अंदर बुखार से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। गांव में बुखार के अभी भी 100 से अधिक मरीज हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सौंदहद में मरीजों के उपचार के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि, जिले के अन्य गांवों में भी बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में न तो डॉक्टर मिलते हैं और न ही दवाइयां।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार के बेटे कुनाल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से रविवार को डिस्चार्ज होने पर उसे घर लाया गया था। घर लाते ही उसकी फिर तबियत खराब हो गई। जब तक उसे दोबारा अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई। इससे 10 दिन पूर्व गांव के संतराम की पांच माह की बच्ची अनन्या की भी बुखार से मौत हो चुकी है। इसके अलावा आठ वर्षीय संदीप की भी बुखार से मौत हो चुकी है। गांव में हर घर में बुखार का मरीज है, लेकिन बच्चों की मौत से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कहीं यह बुखार कोरोना की तीसरी लहर तो नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में बुखार से ग्रस्त लोगों तथा बच्चों की जांच एवं उपचार कराने की भी मांग की है।
गांव के रास्तों में गंदा पानी एकत्र होना ही बीमारी फैलने का मुख्य कारण है। बीडीपीओ कार्यालय से एसडीएम कार्यालय तक सफाई नहीं होने की शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

- मास्टर किशन चंद, बुजुर्ग, सौंदहद
-
गांव में सैकड़ों बच्चे और लोग बुखार से ग्रस्त हैं। सरकारी सुविधाओं के अभाव के कारण लोगों को निजी अस्पतालों में उपचार कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
- धर्मवीर, ग्रामीण
----
गांव में जलभराव होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई न होने के कारण गांव में संक्रामक रोग बढ़ रहे हैं। कई बार जलभराव और गंदगी की समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
- शेखर, ग्रामीण
-------
गांव में बुखार से ग्रस्त लोगों और बच्चों की जांच कराई जाएगी। टीम को भेजकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। डेंगू, मलेरिया और कोरोना की भी जांच होगी। लोगों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। - डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
------
अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दे दिए हैं कि गांव में बुखार से ग्रस्त लोगों का तत्काल उपचार किया जाए तथा उनके रक्त के सैंपलों की जांच करें।
विज्ञापन

- वकील अहमद, एसडीएम होडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें