फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने जीटी रोड पर जाम से व्यापारी और राहगीर परेशान,बाजार में नहीं पहुंच पा रहे ग्राहक, नहीं हो रही दुकानदारी

विज्ञापन
कमेटी चौक के समीप लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। पुराने जीटी रोड स्थित कमेटी चौक पर लगने वाले जाम से इन दिनों व्यापारी और आम जनता बेहद परेशान है। हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहते हैं। पूरे दिन चौक पर जाम लगा रहता है, लेकिन सुबह और शाम को हालात बद से बदतर हो जाते हैं। जाम के कारण ग्राहक बाजार में पहुंच नहीं पा रहे हैं, जिससे व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन करने के लिए एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुल निर्माण के चलते राजमार्ग पर लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। विकल्प के तौर पर वाहन चालक पुराने जीटी रोड का इस्तेमाल करते हैं। पुराने जीटी रोड पर कम जगह होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन इन दिनों कमेटी चौक पर हालात ज्यादा खराब हैं। पूरे दिन वाहन चालक जाम में फंसे रहते हैं, क्योंकि मालगोदाम रोड से आने वाले वाहन व पुराने जीटी रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को रोकने वाला कोई नहीं है। वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाते हैं, जिससे जाम लग जाता है। चौक पर कोई यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं रहता है, जिससे वाहन जाम में फंसे रहते हैं। इसके अलावा चौक के समीप रेहड़ी पटरी वालों का अतिक्रमण है, जिससे सामान खरीद के लिए वाहन रुकते हैं और जाम लग जाता है।
श्राद्ध में व्यापार मंदा रहता है। इसलिए नवरात्र में व्यापार के सही चलने की उम्मीद थी, लेकिन कमेटी चौक पर लगने वाले जाम के कारण ग्राहक बाजार में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। लोग अन्य बाजारों से सामान खरीद रहे हैं, जिससे शहर के दुकानदारों के पास काम नहीं है। जल्द ही प्रशासन से जाम को लेकर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रवीण गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
कमेटी चौक पर दुकानों के सामने हुआ अतिक्रमण जाम का मुख्य कारण है। यदि दुकानदार सहयोग करें तो जाम की स्थिति से निपटा जा सकता है। नगर परिषद को अतिक्रमण हटवाना चाहिए। जाम को खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी। - रविंद्र सिंह, यातायात थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें