फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित तीन की मौत,धतीर-दूधौला, नूंह रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। धतीर-दूधौला रोड पर ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार रमेश, नूंह रोड पर बाइक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला वेदवती तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर से गजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायतों पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, खोकियाका गांव निवासी दीपक ने गदपुरी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर बल्लभगढ़ स्थित कंपनी में ड्यूटी करने जा रहा था। दूधौला मार्ग पर उससे एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी। दीपक ने उस व्यक्ति को बाइक पर बैठा लिया और लगभग 100 मीटर चलते ही पीछे से आए ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी। दीपक सड़क किनारे गिर गया और लिफ्ट मांगने वाला व्यक्ति ट्रॉले के पिछले टायरों के बीच में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम रमेश निवासी टहरकी गांव था।
दूसरे मामले में गैलपुर गांव निवासी सुंदर सिंह ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार रात आठ बजे वह अपनी 50 वर्षीय भाभी वेदवती को बाइक पर लेकर पलवल से गांव जा रहा था। नूह रोड पर ईरा ग्रुप से थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। पीड़ित और उसकी भाभी गिर गए। पीड़ित अपनी भाभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने वेदवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तीसरे मामले में होडल की सैनिक कॉलोनी निवासी धीरज ने मुंडकटी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार को वह भाई गजेंद्र उर्फ गज्जू के साथ बाइक पर पैतृक गांव कोंडल जा रहा था। बंचारी गांव के समीप बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। दोनों भाई सड़क के दूसरी तरफ पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल लेकर पैदल सड़क पार रहे थे। तभी होडल की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने गजेंद्र को टक्कर मार दी। पीड़ित अपने भाई को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
फर्जी दस्तावेज बना कंपनी रजिस्टर कराई, केस दर्ज
फर्जी दस्तावेज के जरिये एक कंपनी रजिस्टर्ड करने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जनौली गांव निवासी दिगंबर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके आधार और पैन नंबर पर एक कंपनी रजिस्टर्ड कर दी गई, जिसका जीएसटी नंबर भी आ रहा है। जबकि पीड़ित को इस बारे में कुछ पता नहीं है। बीती 12 मार्च को पीड़ित के मोबाइल नंबर पर आई वैल्यू ट्रांजेक्शन का संदेश आया। पीड़ित को डर है कि उसके दस्तावेज से कंपनी रजिस्टर कर कहीं कोई उसे फंसा न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें