फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। पुुलिस की पलवल अपराध जांच शाखा ने ट्रक चालकों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। यह गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों में ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनियों के सामान को लूटता है। लूट, डकैती व चोरी करने वाले इस गिरोह की चैन काफी लंबी है। आरोपियों ने बीते फरवरी माह में होडल-नूह रोड स्थित पहाड़ी मोड़ के समीप एक ट्रक लूट लिया था। उन मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को माल की बरामदगी व गहन पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बीती 12-13 फरवरी की रात बहीन थाना अंतर्गत पहाडी मोड़ पर सात-आठ बदमाशों ने चालक और परिचालक को हथियारों के बल पर हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया था। इसके बाद फास्टैग कंपनी का ट्रक लूटा था। ट्रक अमेजन और फ्लिपकार्ट कंपनी का माल भरकर कोलकाता ले जा रहा था। बदमाशों ने चालक-परिचालक से सात हजार रुपये, दो मोबाइल फोन व दस्तावेज भी लूट लिए। चालक अंकुश निवासी फिरोजबाद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। सीआईए प्रभारी अशोक कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन आरोपी इंदाना कोठी के नजदीक मौजूद हैं और कहीं बाहर जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एसआई शहीद, सिपाही विनोद, संदीप, नीरज (साइबर सेल), नरेंद्र, शाबिर खान, नीरज, मीर सिंह व सोनू की टीम ने दबिश देकर आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नियाज मोहम्मद, सलमान उर्फ सल्लू निवासी गांव बिसरू (नूंह) व याशिक निवासी नगीना (नूंह) बताया। पूछताछ में आरोपियों ने लूटपाट में अपने तीन-चार अन्य साथियों के शामिल होने की बात कबूली है। ट्रक को गांव जुरहेड़ा (राजस्थान) के पास से बरामद किया गया है। उसमें लगभग चार-पांच लाख रुपये का माल गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें