फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के बाजार बंद रखने के आदेशों का रहा मिलाजुला असर

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कोरोना से बचाव के लिए सरकार की तरफ से प्रशासन द्वारा जारी छह बजे बाजार बंद करने के आदेशों की पालना का शनिवार को मिलाजुला असर दिखाई दिया। बाजारों में जहां कुछ लोग शाम छह बजते ही बंद कर अपने घरों को जाने लगे, वहीं अधिकांश दुकानदार दुकानों को खोलकर बैठे रहे। बाजारों में आदेशों का आजार सर्वाधिक सर्राफा बाजार में दिखाई दिया। सर्राफा व्यापारी ठीक छह बजे अपनी दुकानों को बंद करके घरों को चले गए। कपड़ा, कास्मेटिक्स व परचून विक्रेताओं ने दुकानों को खुला रखा।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सरकार के दिशा निर्देश पर उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी किए थे कि शाम छह बजे बाजार बंद कर दिया जाएगा। उपायुकत द्वारा शाम छह बजे के बाजारों में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके लिए स्थिति ठीक रहे पुलिस को बाजारों में जांच करने तथा छह बजे के बाद दुकानों को खुला रखने वालों के चालान करने के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार व शनिवार को आदेशों की पालना कुछ कम ही दिखाई दी। शनिवार को छह बजे के बाद आधा बाजार भी बंद नहीं हुआ। छह बजे के बाद भी अधिकांश बाजार खुला रहा।
यहां बंद हुई दुकानें
पलवल के मुख्य बाजार में दरबार कुआं से आगे स्थित सरार्फा बाजार में दुकानें छह बजते ही बंद हो गईं। इसके अलावा कैंप मार्केट में भी अधिकांश दुकानें बंद रहीं। आगरा चौक पर स्थित शोरूम व दुकानें पूरी तरह से छह बजे ही बंद कर दी गई हैं। बस अड्डा व पुराने जीटी रोड पर आधी दुकानें ही बंद रहीं।
विज्ञापन

यह कहना था दुकानदारों का
बाजारों में दुकान खुली रखने वाले कुछ दुकानदारों से जब दुकानें खुली रखने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि वे दुकानों को बंद करने वाले हैं। प्रशासन के आदेशों के अनुसार छह बजे ही बंद थोड़ी हो जाएगा। कुछ समय लगेगा। उनका कहना था कि कोरोना के चलते सरकार द्वारा गलत तरीके से जारी गाइड लाइन के कारण व्यापारी वर्ग नुकसान उठा रहा है। बाजार कम से कम रात 8 बजे तक खुलना चाहिए। जहां कोरोना के मरीज ज्यादा हैं, वहां सख्ती ज्यादा होनी चाहिए। पलवल में ऐसा कुछ नहीं है।
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे पहले दुकानदारों को समझाएं। उसके बाद भी न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा उनके चालान किए जाएं। इसके चलते ही पुलिस कर्मियों ने शनिवार को भी व्यापारियों को छह बजे बाजार बंद करने के लिए समझाया।
उपायुक्त कृष्ण कुमार का कहना है अभी दुकानदारों को प्यार से समझाया जा रहा है। सोमवार से पूरी तरह से सख्ती कर दी जाएगी। छह बजे के बाद बाजार बंद न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठनों से भी इस बारे में बैठक कर बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें