फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बदमाशों ने रेलवे कॉलोनी में डाली डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे कॉलोनी में बुधवार सुबह दिनदहाड़े डकैती डाली गई। पिछली दीवार फांदकर घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों में वृद्ध महिला व तीन बच्चों के हाथ-पैर व मुंह टेप से बांध दिए। महिला द्वारा विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पूरे घर को उथल-पुथल कर दिया। अलमारी में रखे एटीएम, नकदी व जेवरों को ले गए। जाते-जाते बदमाश घर में रखे दो मोबाइल फोन को भी ले गए। बदमाश पिछले दरवाजे से ही फरार हो गए और बच्चों को बंधा छोड़ गए। बड़ी बच्ची ने जैसे-तैसे अपने टेप हटाई और बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते कैंप थाना पुलिस के साथ जीआरपी व आरपीएफ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि राजस्थान के जिला अलवल निवासी सुभाष चंद माथुर रेलवे में नौकरी करते थे। करीब छह साल पहले उन्होंने कुछ कारणों के चलते वीआरएस लेकर अपने स्थान पर अपनी बेटी प्रिया को नौकरी पर लगा दिया था। फिलहाल प्रिया का ड्यूटी फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के एसएनटी विभाग में चल रही है। प्रिया अपने तीन बच्चों के साथ पलवल रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे कॉलोनी के आरबीआई-19 के मकान सी में रहती है। प्रिया का पति प्रशांत आगरा में रहता है। प्रिया के साथ उसकी 60 वर्षीय मां मीरा देवी रहती थी। प्रिया जब ड्यूटी पर चली जाती तो उसकी मां बच्चों की देखभाल करती थी।
उन्होंने बताया कि प्रिया ने पुलिस को शिकायत दी है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकल गई। घर पर उसकी मां मीरा देवी, सात वर्षीय बेटी प्रज्ञा, पांच वर्षीय बेटी मिष्टी व एक साल का बेटा मौजूद था। करीब साढे़ आठ बजे घर से पिछली दीवार फांदकर तीन नकाबपोश युवक घर में घुस गए। घर में घुसते ही एक युवक ने उसकी मां को टेप से बांधने की प्रयास किया, जबकि दो युवकों ने उसके तीनों बच्चों के हाथ-पैर व मुंह को टेप से बांध दिया। उसकी मां द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपियों ने पूरे घर को खंगाला। घर में रखे एटीएम, मोबाइल फोन, महिला के कान के कुंडल, माथे का टीका, पाजेब, गले के गहने को ले गए। आरोपी पिछले दरवाजे से फरार हो गए।
विज्ञापन

प्रिया ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी प्रज्ञा ने जैसे-तैसे अपने आप को खोला और भागकर पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस व प्रिया को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
पॉलीथिन की टेप साथ लेकर आए थे बदमाश
मृतक महिला की नातिन प्रज्ञा ने बताया कि बदमाश अपने साथ पॉलीथिन की टेप लेकर आए थे, जोकि काफी मजबूत थी। दो बदमाशों ने आते ही उसके व छोटे बहन-भाई के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दी। एक बदमाश ने नानी का बांधने का प्रयास किया, परंतु नानी द्वारा विरोध करने पर उनका गला दबा दिया। घर में टीवी चल रहा था, जिसकी आवाज बदमाशों ने काफी तेज कर दी, ताकि किसी पड़ोसी को आवाज सुनाई न दे।
पुलिस अधीक्षक व फोरेंसिक की टीम पहुंची मौके पर
रेलवे कॉलोनी में डाली गई डकैती व हत्या के मामले की सूचना मिलते हुए भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंचे। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने खुद मौके पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की। उनके साथ डीएसपी अनिल कुमार भी मौजूद रहे। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से उंगलियों के निशान लेते हुए अन्य कार्रवाई की। बाद में जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
100 मीटर की दूरी पर है जीआपी व आरपीएफ की चौकी
रेलवे कर्मचारियों के लिए पलवल रेलवे स्टेशन के समीप बनाई गई आवासीय कॉलोनी में काफी मकान बने हुए हैं। दिन के समय काफी आवागमन रहता है। कॉलोनी प्लेटफॉर्म नंबर आठ के पास बनी हुई है, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर चार पर जीआरपी व आरपीएफ की चौकियां बनी हुई है, जोकि घटना स्थल पर मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। प्लेटफॉर्म पर पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। उसके बावजूद बदमाशों ने किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगने दी।
गोद ली बेटी का रखती थीं ख्याल
मृतक महिला के पति सुभाष चंद ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने प्रिया को गोद लिया। उसकी मां मीरा उसका बेहद ख्याल रखती थी। जब उन्होंने वीआरएस लेकर अपनी नौकरी बेटी को दे दी तो उनकी पत्नी मीरा ने बेटी के पास रहने की इच्छा जताई। मीरा के कहने पर ही उन्होंने रेलवे कॉलोनी के समीप ही घर ले लिया, ताकि वह अपनी बेटी के पास रहकर ख्याल रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें