फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी में बने मकान, दुकान व कार्यालयों को किया धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबा फार्म हाउस के सामने पनप रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की। विभाग द्वारा दो एकड़ की कॉलोनी में बनाए जा रहे मकान, दुकान, कार्यालयों व दीवारों को तोड़ दिया तथा रास्तों व बिजली के खंभों को उखाड़ दिया। इस दौरान जिला नगर योजनाकार विभाग के अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। विभाग द्वारा कॉलोनी काटने वाले डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अधिकारी देवेंद्र पाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुडा चौक के समीप दो एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए दो निर्माणाधीन मकान, पांच दुकान, तीन डीलर ऑफिस को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ गया है। इसके अलावा कॉलोनी में बनाए गए 30 डीपीसी, सात दीवार, रास्तों व बिजली के खंबों को भी उखाड़ दिया गया, ताकि आगे निर्माण कार्य नहीं किया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की खरीद हेतु प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आए तथा किसी भी तरह की खरीद फरोख्त न करे। कोई अवैध निर्माण न करे, क्योंकि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाती रहेगी। अवैध कॉलोनी काटने वाले को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने बताय कि मौके पर चेतावनी वाले बोर्ड भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें