फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-दूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित भाई दूज का त्योहार शनिवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक कर भगवान से उनकी लंबी उम्र, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहन को रक्षा का वचन देते हुए उन्हें शगुन के रूप में पैसे व गिफ्ट दिए। विवाहिता महिलाएं इस पावन पर्व पर मायके आईं और भाइयों को तिलक किया। उधर, इस मौके पर बसों में काफी भीड़ रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भाई-दूज के इस पर्व पर बाजारों में जहां काफी रौनक थी, वहीं सड़कों पर पूरे दिन जाम लगा रहा। हालांकि पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर जाम खुलवाते रहे तथा वाहनों को आगे-पीछे से निकाल कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मिठाइयों व नारियल की दुकानों पर रही खासी भीड़
भाई-दूज पर्व के अवसर पर मिठाइयों व नारियल की दुकानों पर खासी भीड़ रहीं। महिलाओं ने भाइयों के लिए मिठाइयां और गोले खरीदे। इसके अलावा भाइयों ने भी बहनों को देने के लिए उपहार खरीदे। मेवे की दुकानों पर भी खूबी खरीदारी हुई। सुबह ही महिलाएं नहा-धोकर तैयार हो गईं तथा भाई-दूज की कहानी सुनने के पश्चात भाइयों को टीका किया।
जाम के कारण लोग रहे परेशान
भाई-दूज पर दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते एक-दो बार शहर में भी लिंक मार्गों पर जाम लग गया। हालांकि पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे रहे। दोपहर बाद सड़कों पर जाम पूरी तरह से खुल गया। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के निर्देश पर बाजारों व चौराहों पर पुलिस कर्मी सुरक्षा को लेकर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें